राजस्थान
Jaipur: माधव संस्कार केंद्र में फाउंडेशन ने बांटे स्वेटर और टोपी
Admindelhi1
23 Jan 2026 11:06 PM IST

x
"सनातन फाउंडेशन ने ठंड में बच्चों के लिए राहत अभियान चलाया"
जयपुर: बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर सनातन फाऊंडेशन जयपुर द्वारा टीला नंबर 6 जवाहर नगर पर पुण्यार्थम द्वारा संचालित माधव संस्कार केन्द्र पर गर्म टोपी और स्वेटर का वितरण किया गया।
बसन्त पंचमी के अवसर पर संस्कार केन्द्र पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में पुण्यार्थम के सचिव संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के मेघ सिंह चौहान, सनातन फाऊंडेशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, सचिव रणजीत सिंह के साथ चन्द्र सिंह, तेज सिंह, विजय सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य का संकल्प लिया। सनातन फाऊंडेशन समय समय पर समाज में अनेक प्रकार के सेवा कार्य करता है।
Tagsराजस्थानजयपुरमाधव संस्कारकेंद्रफाउंडेशनबांटेस्वेटरटोपीRajasthanJaipurMadhav SanskarCentreFoundationdistributedsweatercapजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





