राजस्थान
Jaipur: वन मंत्री ने बजट घोषणा में स्वीकृत रूसी रानी जीर्णाेद्धार स्थल डबकन का दौरा
Tara Tandi
27 Feb 2025 10:45 AM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिला स्थित राजगढ के ग्राम दबकन में बजट घोषणा में स्वीकृत रूसी रानी के महल के जीर्णाेद्धार के स्थल का दौरा किया।
मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हाल ही पेश किए बजट में रूसी रानी में विकास कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों से इसके जीर्णाेद्धार, सौन्दर्यकरण एवं ग्रामीण पर्यटन में इजाफे के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रकृति के अनुकूल इस पर्यटन स्थल को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित कराने हेतु प्रस्ताव तैयार करें, जिससे यहां के लोगों की अर्थिक गतिविधियां बने, लोगों का पर्यावरण, ऐतिहासिक स्थलों एवं हमारी संस्कृति से जुडाव मजबूत हो सके।
पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की-
मंत्री श्री शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजौरगढ टहला स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल नीलकंठ महादेव के मंदिर में अपने परिवार के साथ पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिव रात्रि का यह पर्व सनातन संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके उपरान्त मंत्री श्री शर्मा ने रैणी के ग्राम रूजामडोली के कंडेरा धाम में आयोजित 11 कुंडिय यज्ञ के पूर्ण आहुति कार्यक्रम में शिरकत की।
TagsJaipur वन मंत्रीबजट घोषणास्वीकृत रूसी रानी जीर्णाेद्धारस्थल डबकन दौराJaipur Forest Ministerbudget announcementapproved Russian Queen renovationsite Dabkan visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





