राजस्थान
Jaipur : वन मंत्री ने हनुमान मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि और हरियाली की कामना
Tara Tandi
6 July 2025 12:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव तथा पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर जिले के पुराना भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड मां के नाम अभियान जन-जन का अभियान बन गया है जिसमें सभी देशवासी पौधोरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वर्षाऋतु का समय चल रहा है और यह समय पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय है। अतः प्रकृति के प्रति अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए
पं. धर्मवीर शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नेता पं. धर्मवीर शर्मा के जन्मदिवस पर पुराना भूरासिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जन्मदिन व अन्य कार्यक्रमों के अवसर पर धार्मिक आयोजन कराने से मन की शांति के साथ-साथ सद्विचारों को बढावा मिलता है। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शामिल मौजूद रहे।
TagsJaipur वन मंत्रीहनुमान मंदिर पूजाप्रदेश की समृद्धिहरियाली कामनाJaipur Forest MinisterHanuman temple worshipwish for prosperity and greenery of the stateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





