राजस्थान
Jaipur: वन मंत्री ने करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना की
Tara Tandi
30 March 2025 7:23 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर करणी माता मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होवें। सभी व्यवस्थाएं सुगम व सुचारु रखें।
नव संवत्सर एवं चैत्रा नवरात्रा स्थापना की दी शुभकामनाएं—
उन्होंने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रा स्थापना (30 मार्च) पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रा मातृ शक्ति की आराधना का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ रूप मातृ शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है।
TagsJaipur वन मंत्रीकरणी माता मंदिरपूजा अर्चना कीJaipur Forest MinisterKarni Mata Templeoffered prayersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





