राजस्थान

Jaipur: वन मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर सतत जल संसाधन विकास

Tara Tandi
23 March 2025 11:43 AM IST
Jaipur: वन मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर सतत जल संसाधन विकास
x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर में अन्तरर्राष्ट्रीय जल दिवस पर सतत जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन के तहत ग्राम हाजीपुर के छोटा चूहडसिद्ध पाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा ग्राम पंचायत भवन हाजीपुर में आयोजित गोष्ठी में शिरकत की।
मंत्री श्री शर्मा ने हाजीपुर में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में जलवायु परिवर्तन होने के कारण पानी कि कमी हो रही है आज भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर पीने का पानी भी बहुत कठिनता से प्राप्त होता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को मानव सभ्यता के लिए एक बडी चुनौती बताते हुए कहा कि इसके लिए पर्यावरण संरक्षण के सभी पहलुओं पर समन्वित प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और जल संरक्षण की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा एक पेड़ मां के नाम तथा राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाकर करोडों की संख्या में पौधे लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी इस अभियान में हुई है, जिससे पौधों का संरक्षण हो रहा है। उन्होंने परम्परागत जल संरक्षण की विधियों को आगे बढाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना को आगे बढा रही है। इसी प्रकार केंद्र सरकार के द्वारा भी विभिन्न योजनाएं संचालित कर इस दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के द्वारा भी जिले में विभिन्न विषयों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आश्रय हस्त ट्रस्ट के वित्तिय सहयोग एवं स्पैक्ट्रा संस्था के द्वारा संचालित इस परियोजना के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना मंे बनने वाले एनिकट, जोहड, तालाब, मेडबंदी आदी के द्वारा वर्षा जल का एकत्र होगा जिससे कि आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार हो सकेगा। उन्होने किसानों से आहवान किया कि खेती के लिये फव्वारा तथा टपका विधि द्वारा खेती को प्राथमीकता दे एवं गैर परम्परागत खेती तथा कम पानी वाली फसलों को लगाने का प्रयास करें।
जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) श्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि परियोजना में जल, जंगल, जमीन, जानवर, जन इन पांचो के लिये कार्य किये जायेंगे। नाबार्ड तथा सरकार कि हर संभव कोशिश है कि किसानों कि आमदनी को बढ़ाया जाये तथा आजिविका विकास के लिये ग्रामीण क्षेत्र में जल संग्रहण जैसी परियोजनाये चलाई जाये। उन्होने उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं से कहा कि किसान उत्पादक संगठनों से जुडकर अपनी उपज को बेचने एवं तकनिकी जानकारी लेकर कार्य करे। आश्रय हस्त ट्रस्ट के हर्षा रामा ने बताया कि आश्रय हस्त ट्रस्ट जल संग्रहण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदी पर कार्य करने वाले स्वयं सेवी संस्थाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकने का कार्य करती है।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक श्री युवराज गौड, पं. जलेसिंह, श्री सतीश यादव, स्पेक्ट्रा संस्था के उप निदेशक श्री महेश चौहान, कृषि विशेष श्री शिवराम मीणा, श्री विक्रम सिंह, श्री हर्षारामा एवं श्री भोमी सरपंच, श्रीमती सुषमा देवी, श्री राजेश कुमार व बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके पश्चात् मंत्री श्री संजय शर्मा ने अलवर के शांति कुंज में ब्रह्मप्रकाश व्हील्स टेलीमैडिसन सेंटर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के उदघाटन कार्यक्रम में शिरकत की।
---
Next Story