राजस्थान
Jaipur: राजस्थान विधान सभा के इतिहास में पहली बार 20 घंटे होगी चर्चा
Tara Tandi
21 Feb 2025 11:37 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सदन में कहा कि आय-व्ययक अनुमान वर्ष 2025-26 पर सामान्य वाद-विवाद के लिए लगभग 20 घंटे तय किये गये हैं। राजस्थान विधान सभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल और कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश के आधार पर बजट पर चार दिन बहस होगी और पांचवे दिन इस पर राज्य सरकार का जवाब आयेगा। श्री देवनानी ने बताया कि अभी तक तीन दिन बहस होती थी और चौथे दिन रिप्लाई होता था।
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सोलहवीं विधान सभा के सदस्यों के आग्रह और संबोधन करने वाले विधायकगण की संख्या अधिक होने पर इस बार चार दिन बहस होगी और पांचवें दिन इसका जवाब आयेगा। श्री देवनानी ने कहा कि इस परम्परा से अधिक से अधिक विधायकगण को बोलने का मौका मिल सकेगा।
TagsJaipur राजस्थान विधान सभाइतिहास पहली बार20 घंटे होगी चर्चाJaipur Rajasthan Legislative Assemblyfor the first time in historydiscussion will be held for 20 hoursजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





