राजस्थान
Jaipur: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रेस वार्ता में किया आंकड़े साझा
Tara Tandi
10 Oct 2025 5:02 PM IST

x
Jaipur जालोर । जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग व उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।
वार्ता के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री सुमित गोदारा ने कहा कि जालोर जिले में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य में 01 नवम्बर 2024 से गिव-अप अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सक्षम लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ त्याग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सम्पूर्ण राजस्थान में एनएफएसए से 37,89,720 व्यक्तियों तथा म्.ज्ञल्ब् नही करवाने से 27,20,620 व्यक्तियों अर्थात् कुल 64,84,216 व्यक्तियों खाद्य सुरक्षा से हटाये गए हैं। जालोर में एनएफएसए से 1,05,197 व्यक्तियों तथा म्.ज्ञल्ब् नही करवाने 1,12,927 व्यक्तियों अर्थात् कुल 2,18,124 व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा से हटाये गये है।
जालोर जिले में 26 जनवरी 2025 के बाद 1,93,987 व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा जा चुका हैं। सम्पूर्ण राजस्थान में 26 जनवरी 2025 के बाद 65,52,010 व्यक्तियों जोड़े गये। एनएफएसए योजना के अर्न्तगत जिले में 2,63,555 परिवारों को राशन कार्ड जारी किया गया है। एनएफएसए 2025, खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिले में 33,214 नवीन आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 18,720 आवेदनों (56.36 प्रतिशत) को लेवल-4 में अपू्रव्ड किया जा चुका है। जिले में कुल 12,01,868 एनएफएस लाभार्थियों में से 11,61,363 (96.62 प्रतिशत) लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले में एनएफएस योजना के तहत 2,63,555 परिवारो में सेे 91.27 प्रतिशत राशन कार्डो की ई-केवाईसी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में प्रति टन उचित मूल्य की दुकानों का कमीशन 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है तथा आयु की वजह से बायोमैट्रिक सत्यापन में परेशानी होने पर जिला कलक्टर को इस संबंध में विशेषाधिकार दिए गए हैं जिसका लाभ लाभार्थियों को मिल सकेगा।
इस अवसर पर जालोर सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, विशिष्ट सचिव श्री शैलेष सुराणा, जालोर जिला प्रमुख श्री राजेश कुमार सहित प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsJaipur खाद्यनागरिक आपूर्ति मंत्रीप्रेस वार्ताकिया आंकड़े साझाJaipur Food and Civil Supplies Ministerpress conferenceshared the figuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





