राजस्थान
Jaipur: त्योहारी सीजन में मिलावटी पदार्थों पर की गई कार्रवाई का फोकस
Tara Tandi
13 Oct 2025 5:04 PM IST

x
कोटपूतली-बहरोड़: जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि अधिकारी फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में लक्ष्यानुरूप कार्यों में गति लाएं और आमजन तक योजनाओं का लाभ गुणवत्ता के साथ पहुंचाएं. जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी.
जिला कलेक्टर ने विभागवार पीएम आवास योजना, स्वनिधी योजना, एसबीएम, स्वामित्व योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कुसुम ए बी सी, पालनहार सहित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि टारगेट के अनुरूप विशेष कार्य योजना बनाकर सक्रियता से कार्य करें, नियमित कार्यों की मॉनिटरिंग करें, अधिकारी फील्ड में जाएं और प्रगति को पोर्टल पर अपडेट करें जिससे कि जिले की रैंकिंग बेहतर हो सके साथ ही संपर्क पोर्टल के परीवादों को तुरंत निपटारे के निर्देश दिए.
उन्होंने सेवा शिविरों में योजनावार जिले की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशीला मीणा एवं नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद को शिविरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मशीनरी को मिशन मोड़ में उपयोग करने को कहा.
उन्होंने दीवाली के मद्देनजर सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों में सफाई कार्य करवाते हुए रंग रोगन एवं सजावट कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, शहर में सफाई, सजावटी लाइट और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रभावी रूप से कराने के लिए नगर परिषद आयुक्त, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए उचित दवा भंडार सुनिश्चित करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए. साथ ही त्योहारों के सीजन को देखते हुए अशुद्ध व मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही तेज करने, अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम, शहर में लाइट्स व्यवस्था, बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण, पार्किंग और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने को कहा.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने गत बैठक में दिए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा करते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा. इस दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
TagsJaipur त्योहारी सीजनमिलावटी पदार्थोंगई कार्रवाई फोकसJaipur festive seasonadulterated substancesaction taken in focusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





