राजस्थान
Jaipur: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित
Tara Tandi
10 May 2025 4:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय जयपुर मे नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों में की जा रही सिविल डिफेंस तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आपदा प्रबंधन, बिजली प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिक सुरक्षा सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। राज्य के रणनीतिक महत्व को देखते हुए उन्होंने किसी भी सम्भावित परिस्थिति के मद्देनजर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने होमगार्डस, अग्निशमन सेवाएं तथा नागरिक सुरक्षा विभाग,जिला प्रशासन तथा राज्य आपदा प्रबंधन के सभी हितधारकों तथा सम्बंधित विभागों को आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सभी सुचारू एवं वास्तविक क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में सायरन के साथ संभावित हवाई हमले की तैयारी तथा ब्लैकआउट उपाय, भवनों में आग की घटनाओं, तलाश एवं बचाव कार्य, घायलों को बाहर निकालना, प्राथमिक उपचार तथा अति जोखिम वाले क्षेत्र से नागरिकों का निकास शामिल है।
श्री पंत ने नागरिक सुरक्षा जागरूकता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में किसी भी संभावित आपदा के लिए सामुदायिक तैयारी अनिवार्य है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा पर बल देते हुए कहा कि इसमें शांति तथा आपदा काल में नागरिकों तथा सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के लिए व्यवस्थित प्रयास शामिल हैं।
मुख्य सचिव ने नागरिक सुरक्षा वार्डन तथा स्वयं सेवक समूह, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना के नामांकन और संवेदनशील जगहों को चिन्हित करना, चेतावनी पद्धति के क्रियान्वयन, ब्लैकआउट और नागरिक सुरक्षा योजना का अभ्यास, चिकित्सा सहायता, भोजन, पानी और अग्निशमन आदि आपातकालीन सेवाओं और नागरिक प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान के संचालन की समीक्षा की।
श्री जगजीत सिंह मोंगा, निदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग ने प्रदेश में नागरिक सुरक्षा संरचना पर गृह रक्षा, अग्निशमन सेवाएं तथा नागरिक सुरक्षा के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने मजबूत नागरिक सुरक्षा प्रणाली पर बल देते हुए प्रदेश के रणनीतिक महत्व को देखते हुए कहा कि इस समय सभी तैयारियां अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह श्री आनंद कुमार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़, डिस्कॉम अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा, डीजीपी, इंटेलिजेंस श्री संजय अग्रवाल, एडीजी सिविल राइट्स श्रीमती मालिनी अग्रवाल, एडीजी एसडीआरएफ श्री हवा सिंह घुमरिया सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्य सचिवअध्यक्षता नागरिक सुरक्षासलाहकार समितिप्रथम बैठक आयोजितJaipur Chief Secretarychaired Civil DefenceAdvisory Committeefirst meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





