राजस्थान
Jaipur: गत्ते के गोदाम में आग पर काबू, दमकल की बड़ी कार्रवाई
Admindelhi1
27 Jan 2026 1:39 PM IST

x
जयपुर: विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के मुन विहार स्थित गत्ते के गोदाम में रविवार—सोमवार की मध्यरात्रि को भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपए का कागज और गत्ता जलकर पूरी तरह राख हो गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एएसआई मदनलाल ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे बंद गोदाम के शटर के नीचे से धुएं का गुबार उठता दिखा। कुछ ही मिनटों में कागज और गत्ते के बंडलों ने आग पकड़ ली, जिससे गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार आग से गोदाम में रखा कीमती माल पूरी तरह नष्ट हो गया।
Tagsजयपुरगत्तेगोदामआगकाबूदमकलबड़ी कार्रवाईJaipurcardboardwarehousefireunder controlfire brigademajor operationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





