राजस्थान
Jaipur: कार में आग से मचा हड़कंप, बैंक अधिकारी की जलकर मौत
Tara Tandi
12 May 2025 4:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर: हरियाणा से जयपुर जा रहे व्यक्ति की चलती कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। व्यक्ति बैंक के काम से जयपुर जा रहा था। जैसे ही वह लोहारू के मनफारा मोड पर पहुंचा, उसकी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा था है कि, आग कार में तकनीकी खराबी के कारण लगी थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान भिवानी के लोहारू के चैहड़ कलां निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास सिरसा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। विकास के परिवार में उसकी पत्नी और 3 महीने की बेटी है।
विकास सुबह करीबन 3:30 बजे अकेले ही कार में सवार हो बैंक के काम से जयपुर के लिए निकल था। चैहड़ कलां से मनफारा मोड तक पहुंचा ही होगा कि उसकी कार में अचानक आग लग गई। विकास मनफारा मोड और खरखड़ी रोड के बीच ही होगा कि वह हादसे का शिकार हो गया।
कार में अचानक लगी आग इतनी तेज थी, की विकास कार से बाहर भी नहीं निकल पाया। देखते ही देखते पूरी कार आग में समा गई। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मोके पर पहुंचने तक विकास की आग में जलने से मौत हो चुकी थी।
जिसके बाद शव को लोहारू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भिवानी जा8ल अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है। विकास के भाई ने बयान दिया है कि विकास कार में सवार हो बैंक के काम से जयपुर जा रहा था। लेकिन रस्ते में कार में तकनीकी खराबी होने के कारण आग लग गई। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई।
TagsJaipur कार आगमचा हड़कंपबैंक अधिकारीजलकर मौतJaipur car firecommotionbank officer burnt to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





