राजस्थान
Jaipur: दिवाली से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दमकल सर्वे शुरू होगा
Tara Tandi
16 Oct 2025 6:36 PM IST
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार ने आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखते हुए दीपावली के अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन सचिव श्री रवि जैन ने इस संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें।
उन्होंने कहा कि सर्वे के अंतर्गत दमकल वाहनों की तकनीकी स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, मैनपावर की उपलब्धता, आपदा के दौरान प्रतिक्रिया समय, पानी की आपूर्ति व्यवस्था, तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। श्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विसेज की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कमी या तकनीकी समस्या पाई जाए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 की बजट घोषणा में दमकल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 250 नये अग्निशमन वाहन खरीदने के साथ उपकरणों के आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण व्यवस्था को भी सशक्त बनाया जाएगा।
TagsEnglish Hindi Spanish Jaipur दिवाली पहलेसुरक्षा सुनिश्चितदमकल सर्वे शुरूJaipur Diwali aheadsecurity ensuredfire survey begins जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





