राजस्थान

Jaipur: सिलेंडर से लगी घर पर आग 3 बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर मौत

Tara Tandi
21 March 2024 11:49 AM IST
Jaipur: सिलेंडर से लगी घर पर आग 3 बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर मौत
x
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गये हैं। आग इतनी ज्यादा थी कि हादसे में पूरा परिवार ही जिंदा जल गया। यह घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है। वहीं, सीएम भजन लाल शर्मा ने एक्स पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है।
परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।
Next Story