राजस्थान

Jaipur: बस हादसे के शोकाकुल परिवारों को मिली आर्थिक मदद

Admindelhi1
16 Oct 2025 4:38 PM IST
Jaipur: बस हादसे के शोकाकुल परिवारों को मिली आर्थिक मदद
x

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर से जोधपुर आ रही एसी स्लीपर बस में आग लगने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिन परिवारों में 3 या अधिक लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है, उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गम्भीर घायलों को 2-2 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Next Story