
x
Ganganagar गंगानगर । भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 12 एवं 16 सितम्बर को विभिन्न बैंकों द्वारा 9 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 12 सितम्बर को बैंक ऑफ बडोदा द्वारा गांव साहिबसिंहवाला में, आईसीआईसीआई द्वारा सरदारपुरा खर्था तथा एसबीआई द्वारा गांव ठाकरी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 16 सितम्बर को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साहुवाला व सोमासर में, आरजीबी द्वारा संगतपुरा व सिंगरासर, एसबीआई द्वारा थांदेवाला में तथा पंजाब एण्ड सिंध बैंक द्वारा गांव ठण्डी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।
TagsGanganagar वित्त मंत्रालयशिविर 1216 सितम्बरGanganagar Ministry of FinanceCamp 1216 Septemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





