राजस्थान

Jaipur: तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, देशभक्ति का दिया संदेश

Admindelhi1
14 Aug 2026 11:28 AM IST
Jaipur: तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, देशभक्ति का दिया संदेश
x
जवाहर नगर में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, वित्त मंत्री ने की शिरकत

जयपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर के जवाहर नगर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प का संदेश दिया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

Next Story