राजस्थान
Jaipur: 12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Tara Tandi
27 May 2025 7:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के परीक्षाओं के परिणाम पिछले सालों से बेहतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं का कला संकाय का परीक्षा परिणाम वर्ष 2022-23 के मुकाबले वर्ष 2024-25 में 9.73 प्रतिशत बढ़ा है। विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में वर्ष 2022-23 के मुकाबले 2024-25 में 2.81 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी संकायों का औसत परीक्षा परिणाम देखें तो वर्ष 2022-23 के मुकाबले 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में हमारी सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों तथा शिक्षकों द्वारा की जा रही मेहनत का परिणाम दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों दोनों को बधाई दी।
शिक्षा मंत्री मंगलवार को कोटा के ज्ञान ज्योति कॉन्वेन्ट स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में सभी संकायों में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जिन बच्चों का सम्मान किया गया है उनमें 12वीं कक्षा के कला संकाय में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 77 बच्चे सरकारी स्कूलों से हैं जबकि 25 बच्चे निजी स्कूलों से हैं। उन्होंने कहा कि तीनों संकायों में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 152 बच्चे सरकारी स्कूलों से जबकि 113 बच्चे निजी स्कूलों से हैं।
श्री दिलावर ने इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्राओं के छात्रों से आगे निकलने पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बालिकाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। वे वायु सेना में भर्ती होकर लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं तो थल सेना में भी अपना पराक्रम दिखा रही हैं।
TagsJaipur 12वीं कक्षा93 प्रतिशतअधिक अंकविद्यार्थियों सम्मान समारोहJaipur 12th class93 percenthigh marksstudents felicitation ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





