राजस्थान

Jaipur: ग्लैम फैशन वीक में दिखा फैशन का जलवा

Admindelhi1
16 May 2026 9:15 AM IST
Jaipur: ग्लैम फैशन वीक में दिखा फैशन का जलवा
x
"टॉप मॉडल्स ने फैशन शो में मचाया धमाल"

जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026 सीजन फर्स्ट” का आयोजन किया गया। जिसमें मिस इंडिया ग्लैम की मॉडल्स ने तीनों दिन रैंप पर अलग अलग डिजाइनर कलेक्शन पेश कर सबका दिल जीता।

इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टांक और मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह ग्लैम फैशन वीक का पहला सीजन था। जिसे मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नए टैलेंट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

फैशन वीक के दौरान कई शानदार डिजाइनर कलेक्शंस ने रैंप की शोभा बढ़ाई। वीरा लेबल बाय पीनल द्वारा पेश किए गए स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स ने मॉडर्न फैशन की झलक दिखाई। वहीं प्रीत कलेक्शन बाय ललित के डिजाइनर लहंगों ने ट्रेडिशनल एलीगेंस का खूबसूरत संगम पेश किया। रंगोली साड़ीज बाय संकल्प की खूबसूरत साड़ियों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। जबकि बेला बीचवियर आउटफिट्स बाय ताहीर ने फैशन में बोल्ड और ट्रेंडी टच जोड़ा। मॉडल्स के ग्लैमरस और स्टाइलिश मेकओवर की जिम्मेदारी लैक्मे अकादमी लालकोठी ने निभाई, जिसने हर मॉडल के लुक को और भी आकर्षक बनाया। वहीं एसबीजे ज्वेलरी बाय बुलबुल अग्रवाल की खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने रैंप लुक्स में चार चांद लगा दिए।

कीर्ति टांक ने आगे कहा कि ग्लैम फैशन वीक का मुख्य उद्देश्य उभरती हुई मॉडल्स और नए टैलेंट्स को फैशन इंडस्ट्री में बेहतर अवसर और बड़ा एक्सपोजर उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश-विदेश में अपनी पहचान बना सकें।

इस भव्य आयोजन में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं शो के दौरान मिस इंडिया ग्लैम की सुपर मॉडल ख्वाहिश सैनी, सौम्या गुप्ता, शीतल विश्वकर्मा, कंचन राजपुरोहित, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश नायक, रौनक कनोडिया, रिंकू चौधरी, हिना नामवानी, मुस्कान विजय, हर्षिता, नंदिनी परिहार, कामना राजपुरोहित, तमन्ना राव, तमन्ना सरनानी, अक्षरा सिंह, कनिष्का भार्गव, पिया सरकार, अवनि शर्मा, गायत्री, खुशी गुप्ता, रागिनी गुप्ता, इस्मायरा एवं मुस्कान ने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Next Story