राजस्थान
Jaipur: बाजरा अनुसंधान संस्थान से किसानों को मिलेगा उन्नत किस्मों और नई तकनीकों का लाभ
Tara Tandi
17 Feb 2025 10:22 AM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी रविवार को बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने गुड़ामालानी स्थित क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान संस्थान के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित श्री अन्न किसान मेला में भाग लिया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने मेले का भ्रमण कर निर्माणाधीन संस्थान भवन का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया।
बाजरा उत्पादन और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा—
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोटे अनाज (श्री अन्न) को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्षके रूप में मनाकर इसे वैश्विक पहचान दिलाई और बाजरे को श्श्री अन्न का सम्मानजनक नाम प्रदान किया।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान देश में बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। बाड़मेर जिले में बाजरे की खेती और खपत सबसे अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बाड़मेर में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान संस्थान की सौगात दी, जिससे यहां के स्थानीय किसानों को उन्नत किस्मों, नई कृषि तकनीकों और बाजार केंद्रित रणनीतियों का लाभ मिलेगा।
श्रीअन्न से सेहत और आय दोनों में होगा सुधार—
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि बाजरा और अन्य मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। ये न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। अनुसंधान संस्थान में बाजरे की नई उन्नत किस्मों के विकास, खाद्य उत्पादों की विविधता और बेहतर विपणन रणनीतियों पर काम किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित—
इस अवसर पर राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री श्री के.के. बिश्नोई, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, चौहटन विधायक श्री आदूराम मेघवाल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री शैलाराम सारण, बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनंतराम बिश्नोई, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत मोदी, गुड़ामालानी प्रधान श्री बिजलाराम, पूर्व प्रधान श्री राणा कुलदीप सिंह, भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान की निदेशक डॉ. तारा सत्यवती, क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एन. सक्सेना सहित कई गणमान्यजन, कृषि मंत्रालय एवं विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान व आमजन उपस्थित रहे।
TagsJaipur बाजरा अनुसंधान संस्थानकिसानों मिलेगा। उन्नत किस्मों। नई तकनीकों लाभJaipur Millet Research Institutefarmers will get improved varietiesnew technologiesbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





