राजस्थान
Jaipur : 2 भर्तियों के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित
Tara Tandi
4 July 2025 11:38 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत फिजिकल एजुकेशन विषय के अभ्यर्थियों हेतु प्रश्न-पत्र प्रथम तथा प्रश्न-पत्र द्वितीय की परीक्षा आयोजित की गई। इसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के अंतर्गत 24 विभिन्न विषयों की परीक्षा का भी आयोजन आयोग द्वारा किया गया।
प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अन्तर्गत प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रश्न-पत्र प्रथम सामान्य ज्ञान तथा 2.30 से 4.30 बजे तक प्रश्न-पत्र द्वितीय फिजिकल ऐजुकेशन की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत क्रमशः 50.18 तथा 50.06 रहा।
असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 अन्तर्गत प्रातः 10 से 12.30 बजे तक 15 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का औसत उपस्थिति प्रतिशत 58.49 रहा। दोपहर 3 से 5.30 बजे तक आयोजित 9 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का औसत उपस्थिति प्रतिशत 67.88 रहा।
TagsJaipur 2 भर्तियोंअंतर्गत विभिन्न विषयोंपरीक्षाएं आयोजितJaipur 2 recruitmentsunder various subjectsexaminations conductedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





