राजस्थान
Jaipur: स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को अव्वल बनाने के लिए सुनिश्चित हो हर संभव प्रयास
Tara Tandi
26 Feb 2025 10:29 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत जागरुकता अभियान के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अभियान से जुड़े हितधारकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिला कलक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था एवं कचरा निस्तारण व्यवस्था को और भी अधिक प्रभावी बनाने एवं सभी निर्धारित मानकों का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं वेस्ट टू वंडर थीम पर यथासंभव कचरे का रचनात्मक निस्तारण अथवा पुन:उपयोग करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को शहर में पर्याप्त संख्या में कचरा पात्र रखने एवं उनके रखरखाव की उचित व्यवस्था करने, कच्ची बस्तियों में सफाई, खुले में शौच के प्रतिबंध की पूर्णतः पालना करवाने, नालों की सफाई करवाने, कचरा पॉइंट से समय-समय पर कचरे का उठाव करवाने, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
वहीं, बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने निजी कोचिंग संचालकों एवं अन्य हितधारकों को जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में अपना सक्रिय भागीदारी निभाने, कोचिंग भवनों एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त जयपुर नगर निगम ग्रेटर श्रीमती रुक्मणी रियार, आयुक्त जयपुर नगर निगम हैरिटेज श्री अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूंड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कोचिंग संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य हितधारकों ने शिरकत की।
TagsJaipur स्वच्छता सर्वेक्षणजयपुर अव्वल बनानेसुनिश्चित हर संभव प्रयासJaipur cleanliness surveyevery possible effort to make Jaipur topsureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





