राजस्थान
Jaipur: देश का प्रत्येक नागरिक एक सैनिक है- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
Tara Tandi
26 May 2025 10:26 AM IST

x
Jaipur जयपुर । भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर के गांडीव स्टेडियम से चित्रकूट स्टेडियम तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया।
यह तिरंगा यात्रा देश की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सभी सशस्त्र बलों को समर्पित थी। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियाँ, उनके परिजन एवं युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हाथों में लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर जवान अमर रहें’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं पर अडिग रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी पूर्व सैनिक, उनके परिजन एवं युवाओं महिलाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक एक सैनिक है। जो राष्ट को मजबूत करने में योगदान देता है। कर्नल राठौड़ ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और देश के सैनिकों को आतंकवाद खत्म करने की स्वतंत्रता देने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ उन्होंने सेना के जज़्बे को भी सलाम किया।
इस अवसर पर सांसद श्री मदन राठौड़ ने भी यात्रा में भाग लेकर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और त्याग को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना, शहीदों के बलिदान को याद करना और समाज को एकजुट कर देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल करना था। यात्रा का समापन चित्रकूट स्टेडियम में राष्ट्रगान के साथ हुआ।
TagsJaipur देश प्रत्येक नागरिकएक सैनिककर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़Jaipur Country Every CitizenA SoldierColonel Rajyavardhan Singh Rathoreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





