राजस्थान
Jaipur: ऊर्जा मंत्री ने किया 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास
Tara Tandi
16 Feb 2025 8:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा जिले में स्थित सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ऊर्जा मंत्री ने कोटा सांगोद रोड़ पर 1 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खेड़ली काकूनिया वाया गरमोडी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी में 29 लाख 33 हजार की लागत से लाइब्रेरी एवं साइंस लैब के कार्य तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी में 9 लाख 93 हजार रुपए की लागत से कक्षा कक्षा के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में आयोजित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री नागर ने कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। राज्य में पूर्ववर्ती सरकार के समय इसमें ब्रेक लगा। अब विकास की प्रक्रिया को दोगुनी गति से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख तक बढ़ा दी गई है, जिससे किसानों को न्यूनतम ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। केंद्र की जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना थी। जेजेएम के तहत वर्ष 2025 तक हर घर तक जल पहुंचना था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की अकर्मण्यता के चलते जेजेएम के कार्यों में देरी हुई। अब केन्द्र सरकार ने राजस्थान में योजना की क्रियान्विति वर्ष 2028 तक के बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि परवन योजना में वंचित क्षेत्र को लाभ दिलाने के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि झूलते तारों के कारण ट्रिपिंग, फॉल्ट या जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के कार्य को टालने की प्रवृत्ति छोड़ दें। बिना सिफारिश के भी कोई व्यक्ति कार्यालय में काम से आता है तो उसको महत्व मिलना चाहिए।
टेल तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश—
ऊर्जा मंत्री श्री नागर ने कहा कि सावन भादो परियोजना में सावन भादो डैम के गेट का जीर्णाेद्धार कराकर टेल तक पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को टेल तक हर हालत में पानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आलनिया बांध की रिपेयरिंग, मेंटेनेंस और पक्का करने का काम किया जाएगा। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। साथ ही, आमली झाड़ में सड़क रिपेयरिंग और पैच वर्क का काम मंडी कमेटी के द्वारा जल्दी शुरू किया जाएगा। आमली झाड़ में जल्दी ही जीएसएस बनेगा जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सकेगा।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, उपप्रधान ओम नागर अडूसा, जिला परिषद सदस्य अंजना मीणा, पंचायत समिति सदस्य गुड्डी बैरवा, पूर्व प्रधान नंदकिशोर मालव, समेत कईं लोग मौजूद रहे।
परिवाद निस्तारण के निर्देश—
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर विभिन्न परिवाद दिए गए। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर उनको त्वरित कार्यवाही और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इरिगेशन कार्य में शिकायत आने पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और मेजरमेंट की जांच के बाद ही पेमेंट करने की निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री दूधियाखेड़ी माता जी के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे। उन्होंने माता जी से आशीर्वाद लिया और वहां चल रहे मेले के समापन की घोषणा की।
TagsJaipur ऊर्जा मंत्री7 करोड़ अधिकविकास कार्योंशिलान्यासJaipur Energy Minister7 crore moredevelopment worksfoundation stone laidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





