राजस्थान
Jaipur: औद्योगिक इकाईयों में स्थानीय लोगों के नियोजन के लिए रोजगार
Tara Tandi
10 March 2025 2:57 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक इकाईयों में स्थानीय लोगों के नियोजन के लिए रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष जोर दिया जा रहा है।
उद्योग मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी औद्योगिक इकाई में नियोजित व्यक्ति स्थानीय/गैर स्थानीय दोनों ही हो सकते है, जो कि किसी निजी इकाई के निर्णय पर निर्भर करता है परन्तु राज्य सरकार द्वारा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, 2024 के माध्यम से औद्योगिक इकाईयों में स्थानीय लोगों के नियोजन के लिए रोजगार सृजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इससे पहले विधायक श्री रेवन्तराम डांगा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, 2024 योजनान्तर्गत श्रेणीवार पात्र उद्यमों के लिए रोजगार सृजन अनुदान के रूप में निम्नलिखित लाभ सात वर्ष के लिए देय है।
1.उद्यम में कार्यरत कुल कार्मिकों की संख्या के 75 प्रतिशत से अधिक प्रत्यक्ष कार्मिक राजस्थान अधिवासी नियोजित होने की स्थिति में समस्त कार्मिकों के ईपीएफ एवं ईएसआई में नियोक्ता के अंशदान की 75 प्रतिशत राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।
2.कुल कार्मिकों में राजस्थान अधिवासी कार्मिक 75 से कम है तो केवल उद्यम में कार्यरत स्थानीय कार्मिकों के ही ईपीएफ एवं ईएसआई में नियोक्ता के अंशदान की 50 प्रतिशत राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।
TagsJaipur औद्योगिक इकाईयोंस्थानीय लोगोंनियोजन रोजगारJaipur industrial unitslocal peopleemploymentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





