राजस्थान

Jaipur: सेवा शिविर, फ्लैगशिप योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

Tara Tandi
24 Sept 2025 5:37 PM IST
Jaipur: सेवा शिविर, फ्लैगशिप योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
x
कोटपूतली-बहरोड़ । माननीय राज्यमंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह ने कहा की सेवा पर्व पखवाड़े का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि आमजन को वास्तविक लाभ पहुँचाना है। मंत्री श्री सिंह बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में सेवा पर्व पखवाड़े के तहत चल रहे शिविरों, राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, विधायक कोटपुतली हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शिविरों में प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। उन्होंने कहा कि शिविरों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सभी स्थलों पर फ्लैगशिप योजनाओं के बैनर एवं फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समस्याओं का समाधान त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। अधिकारी धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनें और समाधान समयबद्ध रूप से करें।
उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने राइज़िंग राजस्थान के तहत पंच गौरव के उत्पादों के विपणन एवं उन्हे बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के किए कार्ययोजना बनाने और व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने और एम ओ यू के शीघ्र क्रियान्विति के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। साथ ही सड़कों के कार्यों को नियमानुसार करवाकर गति दी जाए तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने आमजन को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित करने, गिवअप अभियान, तारबंदी योजना में दी जा रही सब्सिडी के प्रचार-प्रसार, फार्म पॉण्ड के निर्माण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान , जल जीवन मिशन तथा अटल ज्ञान केंद्र पर जोर दिया। मंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को नियमानुसार शीघ्र राहत पहुँचाने और गिरदावरी कार्यों को नियमानुसार समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने, अभियानों के सफल संचालन और जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंत्री को शिविरों के अंतर्गत प्रगति के बारे में अवगत करवाते हुए बताया की शिविरों की दैनिक मॉनिटरिंग की जा रही है एवं अभियान के सफल संचालन के लिए नोडल नियुक्त करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों को दायित्व सौंपे गए है।
इस दौरान विधायक विराटनगर और कोटपुतली ने क्षेत्र के विकास कार्यों और आमजन से संबंधित समस्याओं को बैठक के रखा, जिसपर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए. एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने पीपीटी के माध्यम से फ्लैग्शिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के तहत प्रगति के बारे में मंत्री श्री सिंह को अवगत करवाया।
बैठक में एसडीएम कोटपुतली बृजेश चौधरी, ए एस पी वैभव शर्मा, आयुक्त नगर परिषद नूर मोहम्मद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
Next Story