राजस्थान
Jaipur: योजनाओं की प्रगति पर जोर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
Tara Tandi
6 Aug 2025 1:35 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी दिनों में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दौरे से पूर्व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रीमती अरोड़ा ने शासन सचिवालय के समिति कक्ष मंथन में हुई अहम बैठक लेते हुए बजट घोषणा वर्ष 24-25 एवं 25-26 की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा सहित विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं तय समयावधि और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ पूर्ण हों। उन्होंने लंबित कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
श्रीमती अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा आगामी 21-22 अगस्त को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की भी समीक्षा कर प्रगति जानी और जरूरी दिशा—निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से बताया।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त निदेशालय विशेष योग्यजन श्री केसर लाल मीना, वित्तीय सलाहकार श्रीमती अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्री सुण्डाराम मीना, श्रीमती रीना शर्मा, श्री दिलबाग सिंह, श्री अरविन्द कुमार, श्री चंद्रशेखर चौधरी सहित बाल अधिकारिता, विशेष योग्यजन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur योजनाओंप्रगति जोरअतिरिक्त मुख्य सचिवदिए सख्त निर्देशJaipur schemesprogress emphasisadditional chief secretarygave strict instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





