राजस्थान

Jaipur: बजट योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

Admindelhi1
20 April 2026 8:26 PM IST
Jaipur: बजट योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
x

जयपुर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक ललित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं सहित विभाग की सभी योजनाओं को तय समयावधि में प्रभावी तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया।

निदेशक ललित कुमार सोमवार को जयपुर स्थित ‘अम्बेडकर भवन’ मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की 26 बजट घोषणाओं में से 14 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 12 पर कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 की 15 घोषणाओं में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं और 6 पर काम जारी है।

वर्ष 2026-27 की 9 घोषणाओं में से 1 पूर्ण हो चुकी है, जबकि 8 प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में 24 से 26 अप्रैल तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के चिंतन शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक नसीम खान, रामेश्वर लाल परसोया, ओपी मीणा, सुण्डाराम मीना, रीना शर्मा, अशोक कुमार जांगिड़, अरविन्द कुमार सैनी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story