राजस्थान
Jaipur: विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिकाधिक भरने के प्रयास
Tara Tandi
28 Feb 2025 4:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से दिसम्बर 2024 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अधिक से अधिक संख्या में भरने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति तथा शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्याख्याताओं की भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तथा 22 हजार से अधिक पदों को भर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में बिना व्याख्याताओं के पद स्वीकृत किये 3 हजार 822 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत कर दिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में 672 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं किया। इसके कारण प्रदेश के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ा।
इससे पहले विधायक श्री गणेश घोगरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2019 से माह दिसंबर 2024 तक की अवधि में क्रमोन्नत किये गये राजकीय विद्यालयों में लेखामद वार व्याख्याताओं के स्वीकृत एवं शेष पदों का सत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में 287 विद्यालयों, वर्ष 2020-21 में 82 विद्यालयों तथा वर्ष 2021-22 में 240 विद्यालयों को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2022—23 में 1151 तथा वर्ष 2024-25 में 9 विद्यालयों को उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त क्रमोन्नत राजकीय विद्यालयों में लेखामद वार व्याख्याताओं के पद सृजन हेतु पत्रावली वित्त विभाग में प्रक्रियाधीन है। श्री दिलावर ने कहा कि इस अवधि में विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर में क्रमोन्नत किये गये राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माझोला में व्याख्याताओं के 03 पद स्वीकृत किये गए हैं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल-1 एवं अध्यापक लेवल-2 के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा । उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र डूंगरपुर के समस्त रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर तथा विभागीय पदोन्नति समिति से पात्र तथा चयनित आशार्थी प्राप्त होने पर रिक्त पदों को भरा जा सकेगा ।
TagsJaipur विद्यालयों व्याख्यातारिक्त पदोंअधिकाधिक भरने प्रयासJaipur schools lecturervacant postsefforts to fill as many as possibleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





