राजस्थान
Jaipur: प्रदेश में विलुप्त नदियों को संरक्षित करने की दिशा में हो रहे प्रभावी कार्य
Tara Tandi
12 March 2025 5:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में विलुप्त नदियों को संरक्षित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। करौली जिले की भद्रावती नदी का पुनरुद्धार किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा कार्य करवाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा रूपारेल, साबी एवं जोजरी नदी को पुनर्जीवित किये जाने हेतु डी.पी.आर. का कार्य बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत करवाये जाने हेतु स्वीकृति जारी की जा चुकी है।
जल संसाधन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जाखम बांध के अधिशेष जल को राजसमंद, चित्तोड़गढ़ व भीलवाड़ा के मेजा, भोपालसागर, राजसमंद, नंदसमंद आदि बांधो में अपवर्तित किए जाने के लिए बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत क्रियान्वयन हेतु 12.50 करोड़ रुपये की लागत से डी.पी.आर तैयार करने हेतु कार्यादेश 10 फरवरी को जारी किए गए हैं।
श्री रावत ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना अंतर्गत जोधपुर जिले की जोजरी नदी में प्रवाहित हो रहे प्रदूषित सीवरेज पानी के ट्रीटमेंट हेतु चार कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनका कार्य जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम जोधपुर द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 अंतर्गत नदियों की साफ-सफाई हेतु डिसिल्टिंग एवं ड्रेजिंग के कार्य सक्षम स्वीकृति एवं वित्तीय संसाधन उपलब्धतानुसार कराये जाने प्रस्तावित हैं।
इससे पहले विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि नदियों को पुनर्जीवित करने अंतर्गत रिजटू वैली कैचमेंट क्षेत्र उपचारित पद्धति आधारित वानिकीकरण कार्य, जल संरक्षण कार्य, मृदा संरक्षण कार्य, नाला उपचार कार्य, प्रदूषण को रोकने संबंधी कार्य एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु सामुदायिक संगठन एवं सूचना शिक्षा एवं संचार (आई.ई.सी.) गतिविधियों को सम्मिलित कर डी.पी.आर. तैयार की जाकर स्वीकृति उपरांत संसाधन उपलब्धतानुसार कार्य करवाये जाने हैं।
श्री रावत ने बताया कि नदियों में अतिक्रमण के संबंध में राज्य उच्च न्यायालय द्वारा सुओ मोटो सिविल रिट पिटीशन संख्या 11153/2011 में पारित आदेश की पालना में जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। खनन विभाग के अनुसार अवैध खनन करते पाये जाने पर राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के नियम 54 एवं एम.एम.डी.आर. एक्ट 1957 की धारा 4 व 21 के तहत शास्ति के प्रावधान अमल में लिये जाते हैं तथा विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कारवाई करने हेतु एस.आई.टी. का गठन किया गया है।
न्होंने अवगत कराया कि यक्षेत्र/।ाएगा। ियों पर राज्य सरकार सख्त है। जना से लाभान्वित हो सकें इस लिए राज्य सरकार उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत उदयपुर संभाग की बनास,गोमती, बेडच, गंभीरी, आहड, सोम व जाखम आदि नदियों के संरक्षण हेतु बिन्दु संख्या दो के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है एवं बिन्दु संख्या एक में वर्णितानुसार उपादेयता एवं संसाधन उपलब्धतानुसार कार्य करवाये जाने प्रस्तावित हैं।
TagsJaipur प्रदेशविलुप्त नदियोंसंरक्षित करनेदिशा प्रभावी कार्यJaipur stateextinct riversconservationeffective workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





