राजस्थान
Jaipur: शिक्षा मंत्री ने उदयपुर स्थित राज्य मुख्यालय का अवलोकन किया
Tara Tandi
27 Feb 2025 10:42 AM IST

x
Jaipur जयपुर । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर दौरे पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर चेतक सर्कल स्थित राज्य मुख्यालय का निरीक्षण किया । वह आज महाशिवरात्रि पर उदयपुर दौरे पर थे । उन्होंने मुख्यालय पहुंच कर हिंदुस्तान स्काउट द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को आगामी सत्र 25- 26 की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय के भवन विस्तार की पर चर्चा की गई। दिलावर अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर दिन में 2 बजे राज्य मुख्यालय पहुंचे।राज्य मुख्यालय पहुंचने पर उनका मेवाड़ी परंपरा अनुसार एवम गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत अभिनंदन किया गया।
प्रदेश सचिव नरेंद्र ओदिच्य ने मेवाड़ी पाग, राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल ने स्कार्फ पहना कर एवम सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने ऊपरना धारण करवा कर अभिनंदन किया, इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला कॉर्डिनेटर देवीलाल गर्ग, जिला आर्जेनेजर शांता वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र ओदिच्य, जिला प्रभारी नरपत सिंह, ट्रेनिग काउंसलर कमल यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दिलावर का स्वागत किया। संभाग आयुक्त (जनसंपर्क) गौरीकांत शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व प्रातः 9.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्काउट विधा से स्वागत अभिनंदन किया।
TagsJaipur शिक्षा मंत्रीउदयपुर स्थित राज्य मुख्यालयअवलोकन कियाJaipur Education Ministerstate headquarters located in Udaipurobservedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





