राजस्थान
Jaipur: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्यार्थियों की मांग पर की घोषणा की
Tara Tandi
24 Sept 2025 4:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने प्रदेश के सभी चारों राजकीय अंध विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने राजकीय अंध विद्यालय, आंगणवा, जोधपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कक्षा 11 के छात्र विजय भानु की मांग पर की।
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि दृष्टिबाधितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा है। नारी शक्ति की तरह ही दृष्टिबाधित भाई-बहन भी राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था भी शीघ्र करवाई जाएगी।
समारोह में श्री दिलावर ने पौधारोपण किया, सौर ऊर्जा पैनल का शुभारंभ किया तथा छात्रावास परिसर में बच्चों के साथ कैरम बोर्ड खेलते हुए आत्मीय पल बिताए।
इस अवसर पर बांसवाड़ा से आए पंचायत प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नज़बल हुसैन पठान ने मंत्री को माता त्रिपुरा सुंदरी का चित्र भेंट किया।
कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री ओम सिंह राजपुरोहित, श्री त्रिभुवन सिंह भाटी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
...
TagsJaipur शिक्षा मंत्री मदन दिलावरविद्यार्थियों मांग घोषणाJaipur Education Minister Madan Dilawarstudents' demand announcementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





