राजस्थान
Jaipur: शिक्षा मंत्री ने जोधपुर में किया किसानों से संवाद
Tara Tandi
7 Sept 2025 12:46 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री व जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने शनिवार को जोधपुर जिले की चामू तहसील के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों एवं किसानों से सीधे संवाद कर उनकी बातों को सुना और हर संभव सहयोग व स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान श्री दिलावर ने मकानों एवं खेतों की स्थिति देखी और राहत कार्यों की गति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की जाए तथा जल निकासी के लिए एक दीर्घकालीन योजना तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और शीघ्र ही स्थाई समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बरसाती बीमारी से बचाव एवं जल भराव वाले क्षेत्रों मैं कैम्प लगाकर व टीम भेजकर मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गए।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों हुई भारी वर्षा के बाद प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य प्रारंभ किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए सर्वे के बाद चिह्नित 20 स्थानों पर बोरवेल कम रिचार्ज स्ट्रक्चर से भी जलनिकासी की योजना प्रस्तुत की, जिस पर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।
TagsJaipur शिक्षा मंत्रीजोधपुर किया किसानोंसंवादJaipur Education MinisterJodhpurdialogue with farmersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





