राजस्थान

जयपुर: शिक्षा विभाग राज्य में 77 हजार पदों पर करेगा भर्ती, जानिए कैसे

Admin Delhi 1
24 April 2022 9:46 AM GMT
जयपुर: शिक्षा विभाग राज्य में 77 हजार पदों पर करेगा भर्ती, जानिए कैसे
x

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में शिक्षा विभाग इस साल 77 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगा। इनमें 46 हजार 500 पदों पर थर्ड ग्रेड टीचर्स, 9 हजार 760 पदों पर सैकेंड ग्रेड टीचर्स, 10 हजार 157 पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक, छह हजार 7 पदों पर पीटीआई और लगभग 5 हजार पदों पर स्कूल व्याख्याता की भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई इन भर्ती परीक्षाओं में से थर्ड ग्रेड टीचर के 46 हजार 500 और सैकेंड ग्रेड टीचर के 9 हजार 760 पदों पर जहां आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पीटीआई और स्कूल व्याख्याता की भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी होने वाली है। इसके साथ ही कंप्यूटर अनुदेशक की आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसके लिए इसी साल भर्ती परीक्षा का आयोजन कर नियुक्ति दी जाएगी। मई में 15 हजार 500 पदों पर रीट लेवल वन के उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलने वाली है।

शिक्षा विभाग द्वारा ग्रेड थर्ड टीचर्स के 46 हजार 500 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया 18 मई तक चलेगी। इसमें 23 और 24 जुलाई को पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में टीचर्स के सलेक्शन के लिए एक और परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसमें लेवल-1 में 15 हजार और लेवल-2 के 31 हजार 500 पद होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा 9 हजार 760 पदों पर ग्रेड सेकेंड टीचर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 मई तक चलेगी। इसमें अंग्रेजी के 1668 पद, हिंदी के 1298 पद, गणित के 1613 पद, संस्कृत के 1800 पद, विज्ञान के 1565 पद, सामाजिक विज्ञान के 1640 पद, पंजाबी के 70 पद और उर्दू के 106 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलेरी दी जाएगी। भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का कहना है कि सरकार ने युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। हमारी सरकार ने न सिर्फ शिक्षा विभाग बल्कि हर विभाग में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है।

Next Story