राजस्थान
Jaipur: शिक्षा विभाग: राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर लाने पर मंथन
Tara Tandi
10 Jun 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य के शिक्षा क्षेत्र में निवेश को मूर्त रूप देने के लिए राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को शिक्षामंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेश प्रस्तावों को शीघ्रता से धरातल पर उतारा जाए और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। श्री दिलावर ने भूमि आवंटन एवं चिन्हीकरण से जुड़ी अड़चनों को त्वरित हल करने और लंबित एमओयू के निस्तारण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने टोंक, कुचामन व आबू रोड (सिरोही) में प्रस्तावित सैनिक स्कूलों के एमओयू की प्रगति रिपोर्ट की भी जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं) में 95% से अधिक परिणाम अर्जित करने वाले विद्यार्थियों तथा विभाग की अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर बल देने की बात भी कही।
भामाशाह सम्मान समारोह पर चर्चा—
बैठक में 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2025 की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। यह आयोजन 28 जून को जयपुर में प्रस्तावित है, जिसमें ‘भामाशाह सम्मान’ एवं ‘प्रेरक सम्मान’ की दो श्रेणियों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों को राज्य व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रवासी राजस्थानी भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा एवं ‘भामाशाह दिशा निदेशिका-2025’ का विमोचन प्रस्तावित है। श्री दिलावर ने आयोजन की समुचित तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित गणमान्य —
बैठक में शासन सचिव शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, एवं अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. ओमप्रभा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur शिक्षा विभागराइजिंग राजस्थानएमओयू धरातललाने मंथनJaipur Education DepartmentRising RajasthanMOU on groundbrainstormingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





