राजस्थान
Jaipur: राइजिंग राजस्थान के दौरान माइंस व पेट्रोलियम के एमओयू धरातल पर लाने की कवायद तेज
Tara Tandi
10 March 2025 5:09 PM IST

x
Jaipur जयपुर । माइंस विभाग ने राइजिंग राजस्थान के दौरान माइंस व पेट्रोलियम के हस्ताक्षरित करारों को धरातल पर लाने की कवायद तेज कर दी है। प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने माइंस से संबंधित 100 करोड़ रु. से अधिक के एमओयू के स्टेक होल्डर्स से वर्चुअली संवाद कायम किया। उन्होंने करीब 42 स्टेक होल्डर्स से वन टू वन चर्चा करते हुए एमओयू करारों को धरातल पर लाने की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्टेक होल्डर्स से चर्चा के दौरान एमओयू करारों को तय समय सीमा में पूरा कराने की कार्ययोजना की जानकारी ली और स्टेक होल्डर्स की स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आ रही कठिनाइयों के निवारण में संबंधित विभागों से समन्वय व सहयोग का विश्वास दिलाया।
श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के दौरान माइनिंग सेक्टर के किए गए एमओयू में 100 करोड़ रुपए से अधिक के 42 एमओयू है। इनमें एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के 20 एमओयू है वही 100 करोड़ रु. से एक हजार करोड़ रु. तक के 22 एमओयू है। स्टेक होल्डर्स से समन्वय बनाये रखने के लिए वाट्सएप गु्रप बनाकर अधिकारियों द्वारा निरंतर संपर्क व मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं। स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं का यथासंभव निराकरण कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रमोशन के श्री रेणुराज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों से समन्वय व सहयोग के लिए इंडस्ट्रीयल इंटरफेस बनाया है। इसके माध्यम से निवेशक आवश्यक जानकारी व प्रगति से रुबरु हो सकते हैं। इस माह के अंत तक एमओयू धारकों के लिए एक एप भी उपलब्ध हो सकेगा।
नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक माइंस श्री महावीर प्रसाद मीणा और सह प्रभारी अधीक्षण भूवैज्ञानिक जयपुर श्री संजय सक्सेना ने राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए निवेश करारों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड अधिकारियांे से समन्वय बनाया जा रहा है। बैठक में ओएसडी श्री श्रीकृष्ण शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक सचिवालय श्री सुनील वर्मा, उपनिदेशक पेट्रोलियम श्री रोहित मल्लाह, स्टेक होल्डर्स व फील्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
TagsJaipur राइजिंग राजस्थानदौरान माइंसपेट्रोलियम एमओयू धरातलकवायद तेजJaipur Rising Rajasthanduring minespetroleum MOU on groundexercise intensifiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





