राजस्थान
Jaipur: उपचुनाव के चलते क्षेत्रों में घोषित होगा सूखा दिवस
Tara Tandi
28 May 2025 11:56 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर 8 जून, 2025 को मतदान दिवस के अवसर पर सूखा दिवस घोषित किया है ।
अत: संबंधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुये 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात 6 जून को सांय 05.00 बजे से 8 जून को सांय 05.00 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
इसी प्ररकार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव माह मई-जून, 2025 के लिये मतदान 8 जून को करवाये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।
आदेश के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र तथा ऐसे क्षेत्र की 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्ध होने के कारण मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व तथा जहां पंच/ सरपंच चुनाव हो वहां मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेंगा ।
अतः सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में तथा उनके 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 6 जून को सांय 05.00 बजे से 8 जून को सांय 05.00 बजे तक व जहां पंच एवं सरपंच के चुनाव होने हैं, वहां मतदान 8 जून को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
TagsJaipur उपचुनाव चलते क्षेत्रोंघोषित सूखा दिवसJaipur By-elections are going on in the areasdrought day declaredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





