राजस्थान

Jaipur: गर्मी में राहत का दूसरा नाम बना पेयजल समस्या समाधान शिविर

Tara Tandi
4 May 2025 10:33 AM IST
Jaipur: गर्मी में राहत का दूसरा नाम बना पेयजल समस्या समाधान शिविर
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सरकार की मंशानुसार आमजन को ग्रीष्म ऋतु में राहत पहुंचाने एवं पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जयपुर जिले में पेयजल समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महज दो दिनों में इन शिविरों में आमजन से प्राप्त तीन सौ से ज्यादा परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आमजन की पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए के लिए पेयजल समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं प्रतिदिन पेयजल समस्या समाधान शिविर की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। विगत दो दिनों में जयपुर जिले के समस्त उपखंडों में प्राप्त परिवेदनाओं में से 316 समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र, उपखंड, तहसील मुख्यालयों और ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे शिविरों में पेयजल लीकेज दुरुस्त करने, जॉनिंग/ रीजोनिंग से संबंधित समस्या के निस्तारण करने, नए एवं बकाया पेयजल कनेक्शन करवाने, समर कंटीन्जेंसीज प्लान के अनुरूप कार्य करने, पेयजल की समस्या से ग्रस्त स्थान पर टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था करने, हेड पंपों की मरम्मत करवाने सहित अन्य संबंधित कार्य किए जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में आमजन की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शिविरों के आयोजन के बाद में फॉलोअप शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
Next Story