राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे को डॉ. देवेन्द्र धोदावत ने अपनी काव्य कृति 'मां' की प्रति भेंट की
Tara Tandi
2 Dec 2024 5:15 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और केरल के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार धोदावत ने मुलाकात कर अपनी काव्य कृति 'मां' की प्रति भेंट की। राज्यपाल श्री बागडे ने 'मां' पर लिखी उनकी कविताओं को पढ़कर सराहना की। राज्यपाल ने काव्य कृति के लिए डॉ. धोदावत को बधाई और शुभकामनाएं दी।
डॉ. धोदावत ने बताया कि 'मां' शब्द के आलोक में लिखी यह कविताएं उनकी अनुभूतियों से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि मां की सीख की उपयोगिता पर इसमें लघु कविताओं के साथ ही पिता, दादी, भाई, बहन और परिवार से संबंधित मानवीय भावनाएं शब्दों में संजोई गई है।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेडॉ. देवेन्द्र धोदावतकाव्य कृति मांप्रति भेंट कीJaipur Governor BagdeDr. Devendra Dhodawatpresented the poetic work Maaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





