राजस्थान

Jaipur: डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई डीपीसी, 11 को मिला प्रोन्नति लाभ

Tara Tandi
14 Jun 2025 5:08 PM IST
Jaipur: डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई डीपीसी, 11 को मिला प्रोन्नति लाभ
x
Jaipur जयपुर । आयोग सदस्य डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में आरपीएससी के राजपत्रित संवर्ग की विभागीय पदोन्नति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ उप सचिव, सहायक सचिव, अनुभाग अधिकारी तथा सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर पदौन्नति हेतु प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया।
आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता, रजिस्ट्रार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय श्रीमती प्रिया भागर्व एवं आयोग के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अभिशंसाओं के अनुसार आयोग सचिव द्वारा कार्मिकों के पदौन्नति आदेश जारी किए गए। इस अवसर पर श्री दयाकर शर्मा, राजपत्रित कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री भंवर सिंह पंवार मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री प्रवीण मीणा, श्री नमन शर्मा, श्री हरीश वर्मा द्वारा आयोग अध्यक्ष, सदस्यगण व आयोग सचिव का आभार व्यक्त किया गया।
Next Story