राजस्थान

Jaipur: योग दिवस पर दीया कुमारी ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Admindelhi1
21 Jun 2026 4:35 PM IST
Jaipur: योग दिवस पर दीया कुमारी ने किया सामूहिक योगाभ्यास
x
योग दिवस पर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संबोधन भी सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने और मानव कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दीया कुमारी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। यह व्यक्ति को ऊर्जा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, इसलिए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनता है। योग तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी साधन है।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। योग शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

Next Story