राजस्थान
Jaipur: दिया कुमारी ने अजमेर रोड व्यापार मंडल के वार्षिक समारोह में शिरकत की
Tara Tandi
21 March 2025 1:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को अजमेर रोड व्यापार मण्डल के वार्षिक समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजमेर रोड व्यापार मण्डल एक आदर्श बाजार बनने की ओर अग्रसर हैं। व्यापार मण्डल द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना, यातायात और फुटपाथ व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, पर्यावरण संरक्षण करने और आमजन को सुविधाएं देने, जैसे कार्य किया जाना प्रशंसनीय हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तम्भ है। राजस्थान 350 Billion Dollar अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसे पूर्ण करने में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों, उनके उत्थान एवं दी जाने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। राईजिंग राजस्थान के तहत लगभग पैतीस लाख करोड़ से अधिक के MoU किये गये, राज्य में व्यापार के अवसर बढ़ाने के लिए Investors को सुविधाएं दी जा रही है, व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, बिजली, पानी व आवागमन में सुविधाएं दी जा रही है। Vocal for Local को बढ़ावा मिल रहा है, प्रत्येक जिले में Export Hub बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। Industrial Development and Investment Promotion को विकास का आधार मानते हुए कार्ययोजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में नवाचार किये जा रहे हैं, धार्मिक स्थलों का सुदृढीकरण किया जा रहा है जिसके माध्यम से पर्यटक और श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ रहा है। जिससे व्यापारियों को फायदा हो रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।
TagsJaipur दिया कुमारीअजमेर रोड व्यापार मंडलवार्षिक समारोहशिरकत कीJaipur Diya KumariAjmer Road Business BoardAnnual Functionparticipatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





