राजस्थान
Jaipur: सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Tara Tandi
17 July 2025 6:33 PM IST

x
Jaipur जयपुर: अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर जयपुर के दादिया में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव का गुरूवार को सभी जिलों में सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलक्टर एवं सहकारी बैंक प्रशासक काना राम के मुख्य आतिथ्य में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में हुआ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने बैंक के नव नियुक्त 4 प्रबंधकों, 1 प्रोग्रामर एवं 10 बैंकिंग सहायकों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, दायित्वबोध एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए राजकीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं प्रशासनिक दायित्वों का निवर्हन के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर सभी आगंतुकों की मदद् करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नवचयनित उत्साह के साथ राजकीय कार्यो के सम्पादन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करें।
दुर्घटना बीमा व गोपाल क्रेडिट कार्ड के चैक वितरित :- इस अवसर पर सुप्यार कंवर को 10 लाख का दुर्घटना बीमा चैक प्रदान किया गया। साथ ही 10 सदस्यों को गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत 6 लाख का चैक एवं कुल 48 सदस्यों को 24 लाख के ऋण वितरण किए गए, जो पशुपालकों के लिए राहत एवं प्रोत्साहन का बड़ा कदम है।
243 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट :- इस दौरान जिला कलक्टर एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 243 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट प्रदान की गई। इससे जिले के युवा वर्ग को स्थानीय स्तर पर रोजगार सुलभ कराने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर व करौली जिले की ग्राम सहकारी समितियों से जुड़े 2200 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य जयपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागी बने। कार्यक्रम ने सहकारिता के माध्यम से रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण को बल देते हुए जिले में नव आशा का संचार किया।
विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति :- कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप पंजीयक सहकारिता डॉ. प्रीति यादव, स्पेशल ऑडिटर उर्मिला मीना, हंसराज शर्मा (चेयरमैन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति), सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल, डॉ. भरतलाल मथुरिया, सुरेश जैन, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur सहकाररोजगार उत्सवजिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजितJaipur Co-operationEmployment FestivalDistrict Level Program Organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





