राजस्थान
Jaipur: जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
Tara Tandi
14 Aug 2025 5:58 PM IST

x
Jaipur जालोर । 79वें स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त, शुक्रवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग स्वाधीनता दिवस पर प्रातः 9 बजे शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन के पश्चात् जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा।
TagsJaipur जोगेश्वर गर्ग उपस्थितिजिला स्तरीयस्वतंत्रता दिवस समारोहJaipur Jogeshwar Garg AttendanceDistrict LevelIndependence Day Celebrationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





