राजस्थान
Jaipur: जिला स्तरीय ईको क्लब प्रभारी आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ समापन
Tara Tandi
29 March 2025 7:17 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के द्वारा जिला मुख्यालय सिरोही में 28 से 29 मार्च तक 2 दिवसीय जिला स्तरीय ईको क्लब प्रभारी आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने उपस्थित स्काउट गाइड, रोवर रेंजर व ईको क्लब प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड का मूल मंत्र ही समाज सेवा है। इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड संगठन जीवन जीने की एक कला है। जिससे जुड़ने से छात्र-छात्राओं में देश सेवा की भावना जागृत होती हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यों में स्काउट गाइड की सेवाऐं सराहनीय है उन्होंने स्काउट गाइड संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
TagsJaipur जिला स्तरीयईको क्लब प्रभारीआमुखीकरण कार्यशाला समापनJaipur district leveleco club in-chargeorientation workshop closingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





