राजस्थान

Jaipur: जिला कलेक्टर साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

Tara Tandi
1 April 2025 6:17 PM IST
Jaipur: जिला कलेक्टर साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
x
Jalore जालोर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त हुए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण समाधान करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करें।
जिला कलक्टर ने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के संतुष्टिपूर्वक समाधान करने के उपरांत परिवादियों से बातचीत कर उनसे फीडबैक लेने की बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
Next Story