राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर ने ली जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक
Tara Tandi
25 April 2025 7:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला कलक्टर ने सहकारी आन्दोलन को जिले में बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैक्स विहीन सभी ग्राम पंचायतो में प्राथमिक कृषि ऋण समिति गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला सहकारिता समितियों को राजविका एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न मेलों अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी प्रदान करने एवं राजसखी एप पर पंजीकरण की अनुमति देने का प्रस्ताव समिति द्वारा पारित किया गया।
बैठक में पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों से विहीन ग्राम पंचायतों की पहचान करने व समितियां गठित करने, अनाज भण्डारण योजना में चयनित पैक्स मे गोदाम निर्माण, पैक्स का जन औषधि केन्द्र की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने पैक्स के प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में चयन की प्रगति, पैक्स को भारतीय बीज सहकारी समिति लि., नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट सोसायटी एवं नेशनल को-ऑपरेटिव ऑर्गेनिक सोसायटी की सदस्यता संबंधी प्रगति, पैक्स का एन.ए.एफ.ई.डी. एण्ड एन.सी.सी.एफ. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रगति, पैक्स को एफ.पी.ओ केन्द्र के रूप में विकसित करने के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रबंध निदेशक सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. दिनेश कुमार शर्मा, डी.डी.एम नार्बाड अरविन्द चाहर सहित अन्य हितधारक उपस्थित थे।
TagsJaipur जिला कलेक्टरली जिला सहकारिताविकास समिति बैठकJaipur District Collectortook District Co-operativeDevelopment Committee meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





