राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों की सुविधाएँ परखी
Tara Tandi
9 Sept 2025 2:04 PM IST

x
Ganganagar गंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच हो और चिकित्सालय में आवश्यक उपचार तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। इस बात का ध्यान रखा जाये कि किसी भी मरीज को अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने भर्ती रोगियों की हालत, डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की देखभाल, विशेषकर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की ट्रेनिंग को उचित बनाए रखने पर ज़ोर दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज की समस्या का निदान समय पर हो और किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। जच्चा-बच्चा वार्ड की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाये और मरीजों की देखभाल में कोई कमी न रहे। इसके लिए चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ को सतर्क रहने के निर्देश गए दिए हैं।
जिला कलक्टर ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता व सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले रोगी को समुचित उपचार, दवा व वार्डों में आवश्यक साफ-सफाई मिलनी चाहिए। इस अवसर पर एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsJaipur जिला कलेक्टरसरकारी अस्पताल निरीक्षणमरीजों सुविधाएँ परखीJaipur District CollectorGovernment Hospital inspectionpatient facilities checkedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





