राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर ने जोजरी नदी के प्रदूषित पानी से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Tara Tandi
2 March 2025 7:21 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल एवं जोधपुर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने रविवार को जोधपुर जिला स्थित सालावास और धवा क्षेत्र में जोजरी नदी के प्रदूषित पानी से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषित पानी के कारण शिफ्ट किए गए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठूंठावास (मेलबा) का भी अवलोकन किया।
श्री पटेल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का प्रथम ग्रीन बजट पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा वर्ष 2025-26 के लिए ग्रीन बजट के तहत 27 हजार 854 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
हमारी सरकार का लक्ष्य जोजरी नदी का पुनरुद्धार कर स्वच्छ एवं निर्मल बनाना—श्री पटेल
श्री पटेल ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष ‘मिशन हरियाळो राजस्थान’ के तहत 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य जोजरी नदी का पुनरुद्धार कर स्वच्छ एवं निर्मल बनाना है और इसके लिए 176 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जोजरी को पुनः उसका वास्तविक स्वरूप देने के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान श्री पटेल ने नदी में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया और इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्रातिशीघ्र दीर्घकालिक रणनीति बनाकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कहा कि जोजरी नदी का प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है। गन्दे पानी से आमजन के साथ पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के जीवन पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निरंतर प्रभावी निगरानी और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमानुसार इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर का समुचित ट्रीटमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोजरी नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, उपखंड अधिकारी लूणी श्री पुखराज कंसोटिया जेडीए के उपायुक्त श्री जयपाल सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा,लूणी तहसीलदार श्री इमरान, झंवर तहसीलदार श्री देवाराम सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur जिला कलेक्टरजोजरी नदीप्रदूषित पानीप्रभावित क्षेत्रों निरीक्षणJaipur District CollectorJojri Riverpolluted wateraffected areas inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





