राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर ने किया एनीमिया शिविर तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविरों का निरीक्षण
Tara Tandi
17 Feb 2025 8:05 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर : जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न शिविर का अवलोकन किया तथा संपादित गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
जिला कलक्टर सिंह ने जिले में महिलाओं में खून की कमी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिलाओं और विशेष कर गर्भवती महिलाओं को इस संबंध में जागरूक करने तथा समय पर उपचार करने के तहत हथाई और सत्तू पहुंच कर एएनएम से जानकारी ली। उन्होंने विशेषकर गर्भवति महिलाओं में खून की कमी होने पर होने वाली समस्याओं के संबंध में पूर्व से ही उन्हें जागरुक करते हुए समय पर जांच करने, खून की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार की जानकारी देने, अभियान के दौरान वंचित रहने वाली महिलाओं को पीएचसी पर उपचार करने आदि के बारें में संबंधित एएनएम से जानकारी ली तथा महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए महिलाओं में खून की जांच करने तथा कमी होने पर समय पर उपचारित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सिंह ने ग्राम पंचायत आसेला में फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में हुए रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। साथी पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप काउंटर तथा उन पर नियुक्त कार्मिक, उपलब्ध संसाधन, आने वाली तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनका निस्तारण करते हुए रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिविर प्रभारी से अब तक कोई रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेते हुए शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी पात्र को जोड़ने के निर्देश दिए।
TagsDungarpur जिला कलेक्टरएनीमिया शिविरफार्मर रजिस्ट्रेशन शिविरों निरीक्षणDungarpur District Collectorinspection of anemia campsfarmer registration campsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





