राजस्थान

Jaipur जिला कलेक्टर ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश

Tara Tandi
30 March 2025 11:31 AM IST
Jaipur जिला कलेक्टर ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश
x
Jaipur जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में सम्बंधित अधिकारियों की विशेष जांच दल की बैठक ली और अब तक की गई कार्रवाई का विश्लेषण कर आगे के लिए दिशा—निर्देश दिए।
बैठक में खनन अभियन्ता श्री श्याम कापड़ी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई में 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक ,कुल 523 प्रकरण बनाकर 5.27 करोड़ रू. जुर्माना वसूल किया, 153 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। वहीं, 1 जनवरी, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक 96 प्रकरण बनाकर 3 करोड़ 16 लाख रू. जुर्माना वसूल किया गया तथा 9 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम, उप वन सरंक्षक जयपुर, उप वन सरंक्षक जयपुर उत्तर, उप वन सरंक्षक वन्यजीव उप वन सरंक्षक (चिड़ियाघर), जिला परिवहन अधिकारी प्रथम, जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय एवं खनि अभियंता जयपुर उपस्थित रहे।
Next Story